पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, सभी सीटों पर होगी आप की जीत

By: Shilpa Sat, 02 Dec 2023 11:44:57

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, सभी सीटों पर होगी आप की जीत

गुरदासपुर। इंडिया गठबंधन के बीच 2024 लोकसभा चुनाव से पहले सीटों का बंटवारा आसान नहीं होगा। पंजाब और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। यहां कांग्रेस भी प्रमुख दलों में शामिल है। ये दोनों दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं और इन दोनों ही दलों के नेता दोनों राज्यों की सभी लोकसभा सीटों पर अपना दावा कर रहे हैं। अब खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की लोकसभा सीटों को लेकर लेकर बड़ा बयान दिया है।

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के गुरुदास में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “सबसे पहले हम 2014 में लोकसभा चुनाव लड़े थे, हमारी 4 सीटें आईं थीं। 2019 में एक सीट आई थी। इस बार जितना प्यार और आशीर्वाद आप लोगों का मिल रहा है, मेरा भी दिल कहता है गुरुजी महाराज के आशीर्वाद से इस बार 13 में से 14 सीटें आएंगी आम आदमी पार्टी की पंजाब के अंदर।”

दरअसल अरविंद केजरीवाल पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के अलावा UT चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट के बारे में बात कर रहे थे। पंजाब में साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की एकमात्र संगरूर सीट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि भगवंत मान के सीएम बनने के बाद आम आदमी पार्टी उपचुनाव में इस सीट को हार गई। 2019 में पंजाब में बीजेपी 2, कांग्रेस 7 व शिरोमणि अकाली दल 2 सीटों पर जीती थी।


हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com